ओह! 20 हज़ार का तोता लेकिन जिसे करना कुछ भी नही आता

एक कंप्यूटर इंजीनियर तोता खरीदने गया।

दुकानदार ने उसे तीन तोते दिखाए।

कहा सबसे अंत वाले तोते की कीमत 500 रुपए है।

यह कंप्यूटर चलाना जानता है।

उसके बगल में दूसरे तोते की कीमत एक हजार रुपए है।

यह सब ऑपरेटिंग सिस्टम चला सकता है।

तीसरा तोता जो सबसे अलग बैठा है, उसकी कीमत बीस हजार है।’

कंप्यूटर इंजीनियर ने पूछा, यह इतना महंगा क्यों है।

यह क्या करता है?’

दुकानदार ने जवाब दिया, ‘मैंने इसे कभी काम करते तो नहीं देखा, लेकिन दोनों तोते इसे बॉस कहते हैं।’

Leave a Reply